खालसा कॉलेज में छात्र गुटों की रंजिश के चलते एक गुट ने बीए पार्ट 2 के छात्र की बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। वारदात जालंधर में घटी। गुरु नानकपुरा वेस्ट में 24 से अधिक हमलावरों ने रंजिश के चलते बीए पार्ट 2 के छात्र पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसका कत्ल कर दिया। साथ ही उसके साथी को घायल कर दिया। इस वारदात के 40 मिनट के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने राजू प्रधान और अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एडीसीपी ने मृतक मनी की मां से किया दुर्व्यवहार
2 of 6
छात्र की बेरहमी से हत्या
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार खालसा कॉलेज में छात्र गुटों की रंजिश के चलते उक्त वारदात को अंजाम दिया गया। बस्ती बावा खेल के रहने वाले बीकॉम के छात्र मुनीश ने बताया कि उसकी दोस्ती खालसा कॉलेज में बीए के छात्र मनप्रीत मनी के साथ थी। बुधवार को उसको मनी का फोन आया था, उसने किसी कार्यक्रम में जाने का कहकर गुरु नानकपुरा फाटक के पास बुलाया था। वह मनप्रीत मनी के पास पहुंचा ही था कि वहां आल्टो कार व मोटरसाइकिलों पर सवार करीब 24 हमलावरों ने उन पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
3 of 6
छात्र की बेरहमी से हत्या
- फोटो : amar ujala
हमलावरों का नेतृत्व खालसा कॉलेज का राजू प्रधान कर रहा था। उनके पास हाथों में दातर, किरपाण व अन्य तेजधार हथियार थे। मुनीश ने बताया कि उन्होंने मनप्रीत और मेरे पर वार करने शुरू कर दिए। वे बुरी तरह से घायल कर फरार हो गए। इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम पर दे गई थी, लेकिन 30-40 मिनट तक कोई भी पुलिस मुलाजिम मौके पर नहीं पहुंचा।
4 of 6
छात्र की बेरहमी से हत्या
- फोटो : amar ujala
किसी तरह से राहगीरों ने ऑटो में गंभीर घायल मनप्रीत मनी को जौहल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया। मनी के सिर पर भी दातर से काफी गहरे वार किए गए थे और ज्यादा खून निकलने से उसकी मौत हो गई। वहीं घायल मुनीश के शरीर पर भी काफी गहरे घाव हुए हैं। मुनीश को जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार मुनीश की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
5 of 6
छात्र की बेरहमी से हत्या
- फोटो : amar ujala
मनप्रीत मनी अपनी मां जसविंदर कौर का लाडला था। मनी का शव देखकर उसकी दो बहनों ज्योति, राजविंदर और उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था।
वहीं एडीसीपी सिटी जसबीर सिंह भी मौके पर खड़े थे, जिन्होंने जसविंदर कौर से दुर्व्यवहार किया। वहां पर खड़े लोगों और एडीसीपी में बहस हो गई। मामला बढ़ता देखकर मौके पर वुमन पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद शव को अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लेकर गए।