मात्र 200 के लिए एक ससुर 'असुर' बन गया। खुद अपनी बहू को मारने की कोशिश की और भाग निकला। बहू अब अस्पताल में है। मामला, पंजाब के अमृतसर जिले का है।
यहां के थाना घरिंडा के अधीन गांव रामोवाल में एक व्यक्ति ने दो सौ रुपये की खातिर अपनी बहू का रस्सी से गला दबाने की कोशिश की। घटना वीरवार रात करीब 9 बजे हुई। शोर मचाने पर आरोपी ससुर वहां से फरार हो गया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
संदीप कौर ने बताया कि उसके ससुर तरसेम ने उसे हजार रुपये दिए थे, इसमें से दो सौ रुपये खर्च हो गए। इस पर ससुर नाराज हो गया। पहले उसके साथ गाली-गलौच की और फिर उसका रस्सी से गला दबाने की कोशिश की। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गया।