फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम रूह कंपा देगा

Wed, 02 Sep 2015 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर,फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने कभी सोचा भी नहीं था कि उसे सिरफिरे युवक के एकतरफा प्यार की इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। युवक ने इतना खौफनाक कदम उठा लिया कि देखने वालों की रूह कांप जाए। मामला पंजाब के अबोहर (फिरोजपुर) का है।
विज्ञापन


अबोहर-श्रीगंगानगर रोड स्थित गांव मौजगढ़ निवासी एक युवक ने बीच सड़क युवती की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने स्वंय भी जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या करने का प्रयास किया।आरोपी युवक को गंभीर हालत में श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 

अबोहर के थाना खुईयां सरवर पुलिस ने मृतका के पिता के बयानों पर युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गांव मौजगढ़ निवासी पूजा रानी पुत्री प्रेम चंद गांव में ही स्थित गोली-टॉफी की फैक्टरी में मजदूरी करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय से युवती के पीछे पड़ा था युवक

गांव का ही युवक राजू पुत्र बनवारी लाल पिछले काफी समय से युवती के पीछे पड़ा था और उसे अपने साथ प्यार करने को मजबूर कर रहा था। सोमवार को पूजा जब रोज की भांति फैक्ट्री में काम पर जा रही थी तो सुबह करीब साढ़े 8 बजे राजू ने उसे रास्ते में रोककर एक बार फिर प्यार का इजहार किया।

पूजा के इंकार करने पर राजू उसे दबोच लिया और तेजधार हथियार से उसका गला रेत दिया। लहुलुहान हुई पूजा द्वारा शोर मचाने पर जब तक लोग वहां पहुंचे तब तक उसने दम तोड़ दिया वहीं राजू ने पास के ही खेत में जाकर कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास किया।

लोगों ने उसे तुरंत गंगानगर के अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पिता प्रेम कुमार पुत्र आदराम के बयानों पर हमलावर राजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें