फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में महिला का अधजला शव, नोच रहे थे कुत्ते

Mon, 12 Oct 2015 06:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीण जब पहुंचे तो शव को कुत्ते नोच रहे थे। मामला हरियाणा के रोहतक का है।
विज्ञापन


यहां गांव पहरावर में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने महिला के अधजले शव को कुत्तों को नोंचते हुए देखा। महिला का शव मिलने से आसपास क्षेत्र के लोग इकट्ठा हो गए। अफरातफरी के बीच मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

ग्रामीणों ने सुबह करीब 6 बजे देखा कि पहरावर-करौंथा रोड पर खेत में कुत्ते इकट्ठे हो रहे थे। जब ग्रामीण पास में पहुंचे तो कुत्ते महिला की अधजली लाश को नोंच कर खा रहे थे।
विज्ञापन


महिला के शव की सूचना पहरावर सहित अन्य गांवों में फैल गई। पुलिस ने बताया कि शव के पास से पहचान संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं मिले है। वहीं, पुलिस ने वारदात में ऑनर किलिंग से भी इनकार नहीं किया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी शशांक आनंद और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

नहीं हुई शिनाख्त, ऑनर किलिंग का भी जताया शक

सदर थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि उसके सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। इससे उसकी मौत हो गई। फिर आरोपियों ने शव को खुर्द बुर्द करने के लिए उसमें आग लगा दी। मगर शव पूरी तरह से नहीं जला है। हालांकि खुदबुर्द हालत में होने के कारण चेहरे की भी शिनाख्त नहीं हो पा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मिल सकते हैं कुछ सुराग
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला के बारे में कुछ जानकारी मिल सकती है। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 26 साल और उसके सारे कपड़े जलकर शरीर से लिपटे हुए है।

विजय कुमार, सदर थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला की हत्या कर शव को जलाया गया है। ताकि सभी सबूत मिट सके। शव को शिनाख्त के लिए पीजीआई डैडहाउस में रखवाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें