फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम बेटे की करतूत सुनेंगे तो दिल दहल जाएगा

Tue, 10 Feb 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तोशाम (भिवानी)
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटा इतना बेरहम होगा, मां ने सपने में भी न सोचा होगा। युवक ने ऐसे कांड को अंजाम दिया, सुनकर दिल दहल जाएगा। एक युवक ने केवल इसलिए अपनी मां और 16 वर्षीय बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी कि उसे मोबाइल खरीदने के लिए पैसे नहीं दिए।
विज्ञापन


हरियाणा के भिवानी जिले के गांव खानक में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुआ। युवक ने दोनों की हत्या कर शवों को घर में ही दबा दिया। घटना के तीसरे दिन सोमवार को घटना का खुलासा हुआ।

तहसीलदार की मौजूदगी में शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने हत्या की बात कबूल भी कर ली है।
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बताया है कि सात फरवरी की शाम उसने अपनी मां सुनीता से मोबाइल फोन खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। मां पैसे न होने की बात कहकर आदर्श कॉलोनी में रह रही अपनी ननद के घर चली गई।

पीछे से उसने अपनी बहन पूजा से पैसे देने की बात कही। बहन से कहा कि तेरे पास गुल्लक में पैसे रखे हैं उनमें से मोबाइल के पैसे मुझे दे। बहन के पैसे देने से इनकार के बाद गला दबाकर बहन को मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन

हत्या के बाद खरीदा स्मार्ट फोन

अमरजीत ने पुलिस को बताया कि बहन को मारने के बाद वह अपने घर में पशु बांधने के लिए बनाई गई जगह पर गड्डा खोद रहा था कि इसी दौरान उसकी मां घर आ गई।

मां ने जब सवाल किया कि गड्डा क्यों खोद रहा है तो मौका पाकर गला दबाकर मां की भी हत्या कर दी। इसके बाद गड्ढे में पहले मां के शव को डाल दिया और फिर बहन के शव को डाल कर मिट्टी डाल दी। आरोपी द्वारा खुलासा किए जाने पर बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट संजय बिश्नोई की मौजूदगी में शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिवानी भेज दिए गए।

थाना प्रभारी नरेंद्र पाल ने बताया कि डबल मर्डर का मामला खानक में हुआ है। अमरजीत ने अपनी मां और बहन की हत्या कर शव घर में दबा रखे थे। शवों के गले पर निशान मिले हैं। भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मां-बहन की हत्या का अफसोस नहीं
मां और बहन की हत्या के आरोपी अमरजीत ने घटना को अंजाम देने के बाद बहन के गुल्लक को तोड़कर पैसे निकाले। इसके बाद अमरजीत ने तोशाम आकर एक स्मार्ट मोबाइल फोन व एलईडी खरीदी। मां और बहन की हत्या के बाद भी अमरजीत के चेहरे पर अफसोस व दुख के भाव नहीं दिखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें