जमीन के लालच में दूसरा विवाह करवाने वाली एक महिला ने अपने बेटे से मिल अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। मामला पंजाब के मानसा का है। शहरी बुढलाडा पुलिस ने सप्ताह भर में ही इस हत्याकांड को सुलझा लिया है।
पुलिस ने आरोपी बलविंदर कौर और उसके लड़के गुरजीत सिंह को काबू कर उन पर केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी मानसा भूपिंदर सिंह खटड़ा ने मामले का खुलासा किया।
बीती 28 जून को जीत सिंह निवासी हरियाणा ने थाना सिटी में बयान दर्ज करवाया कि उसका भाई दर्शन सिंह जो करीब 12-13 साल पहले गांव चक्क भाईके में जमीन खरीद कर रहता था अब वह बुढलाडा में मकान खरीद कर रहने लगा है।