फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे के इश्क में महिला ने मिटा दिया अपना ही सुहाग

Wed, 02 Sep 2015 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के अपने भांजे से प्रेम संबंध बन गए थे समाज की नजरों में इस अवैध संबंधों में जब पति बनने लगा रोड़ा तो महिला ने सुहाग ही उजाड़ लिया।
विज्ञापन


दरअसल भांजे से अवैध संबंधों की वजह से पति की हत्या करने का पंजाब के रोपड़ पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। रोपड़-बेला मार्ग पर बीती 28 अगस्त को हुए एक व्यक्ति कत्ल के मामले का पुलिस ने पुलिस ने खुलासा कर दिया।

पुलिस ने मृतक की पत्नी व भांजे समेत तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नी के भांजे से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पति इनके रास्ते में रोड़ा बन रहा था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 28 अगस्त को रोपड़-बेला मार्ग पर गांव बुढा भौरा के पास रजिंदर सिंह वासी गांव झल्लियां का खून से लथपथ शव झाड़ियों में मिला था। एसएसपी वरिंदर पाल सिंह और एएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

भांजे के साथ महिला के बन गए थे अवैध संबंध

मामले की जांच के बाद मृतक रजिंदर सिंह की पत्नी रेखा, भांजे केनू पुत्र जेजा और दर्शन सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी कोटला निहंग को 30 अगस्त को गिरफ़्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इनकी निशान देही पर वारदात में इस्तेमाल बाइक और कृपाण भी बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया मृतक की पत्नी रेखा के अपने पति के मामे के लड़के केनू से संबंध थे। रजिंदर इसमें रोड़ा था। रेखा ने साजिश के तहत पति रजिंदर सिंह को अपनी सेहत खराब होने का बहाना बनाकर उसे दवा लेने के लिए रोपड़ भेज दिया।

बुद्धकी नदी के नजदीक पुल के पास पहले से केनू और उसके रिश्तेदारी में लगते चाचा दर्शन सिंह ने कृपाणों के वार करके रजिंदर सिंह को कत्ल कर दिया। तीनों दोषियों को चमकौर साहिब पुलिस ने सीजेएम राजविंदर सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने इन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें