फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खफा प्रेमिका को मनाने के लिए क्रिमिनल बन गया वो

Tue, 22 Apr 2014 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती अब्दुल्लापुर स्थित प्रकाशपुरी इलाके में रहने वाली एक युवती के भाई को उसका प्रेमी अगवा कर फरार हो गया।
विज्ञापन


आरोपी युवक ने अगवा किए बच्चे के घर फोन कर कहा कि वह बेटी को दे जाए और अपने बेटे को ले जाए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना माडल टाऊन की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

इस मामले में पुलिस ने युवती की शिकायत पर जतिंदर पाल सिंह व चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी हुई है।

युवती द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक उसकी आरोपी जतिंदरपाल सिंह के साथ दोस्ती थी। आरोपी की मां दोनों की शादी के लिए नहीं मानी तो आरोपी ने उसकी शादी अपने मामा के साथ करवा दी।
विज्ञापन


आरोपी ने दो दिन बाद उसे वहां से अपने मायके जाने की सलाह दी। उसके बाद वह आरोपी जतिंदर पाल के साथ फगवाड़ा में रहने लग गई।

कुछ समय बाद उसने आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने साफ तौर पर मना कर दिया। वह कुछ दिन पहले अपने मायके में आकर रहने लगी और अपने सभी फोन बंद कर दिए।

जब आरोपी की उससे बात नहीं हो सकी तो सोमवार को आरोपी उसके घर में अपने चार साथियों के साथ आ गया। वहां पर जब वह नहीं मिली तो आरोपी उसकी मां को बंधक बना कर उसके छोटे भाई अमनदीप सिंह को अगवा कर फरार हो गया।
विज्ञापन


एएसआई बलकार सिंह ने कहा कि अभी अपहरणकर्ता के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें