फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरों के बाद दुल्हन कुछ ऐसा बोली, मां बेहोश

Sat, 19 Apr 2014 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
हंसी खुशी भरे माहौल में शादी हुई पर जब फेरों के बाद विदाई का वक्त आया तो दुल्हन ने कुछ ऐसा बोल दिया कि मां बेहोश हो गई और उसके पिता की हालत बिगड़ गई। दुल्हन ने बताया कि उसे दूल्हा पसंद नहीं है।
विज्ञापन


यह सुनते ही बारातियों व परिजनों के हाथ पांव फूल गए। पहले तो दुल्हन को मनाने की कोशिशें चलती रही, लेकिन वह नहीं मानी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दुल्हन को विदाई के लिए राजी किया। मामला हरियाणा में अंबाला कैंट के बब्याल क्षेत्र का है।

रस्में पूरी, फेरे भी हो गए

हुआ यूं कि बब्याल क्षेत्र में शुक्रवार को विवाह का आयोजन था। बारात बनूड़ के साथ लगते मछलीकलां गांव से आई थी। सारी रस्में पूरी की गई और बाराती व मायका पक्ष के सभी लोग काफी खुश थे।

रस्में पूरी करने के बाद फेरों का वक्त आया तो यह रस्म भी पूरी कर ली गई। इसके बाद दुल्हन को विदाई के लिए घर ले जा रहे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी दौरान मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने भी सीधे दुल्हन को पूछा और उसे अलग से कमरे में ले गई। कुछ देर पुलिस ने दुल्हन से बातचीत की और फिर पुलिस ने जो बताया उसे सुनकर सभी हक्के बक्के रह गए।

दो घंटे तक चलता रहा हंगामा

पुलिस ने कहा कि दुल्हन का कहना है कि वह दूल्हे के साथ नहीं जाना चाहती। बस फिर क्या था बारातियों और लड़की पक्ष में हलचल मच गई। यह सुनकर दुल्हन की मां जहां बेहोश हो गई, वहीं उसके पिता की हालत बिगड़ गई।

सभी ने दुल्हन से पूछा कि आखिर वह क्यों नहीं जाना चाहती। इस पर दुल्हन ने सिर्फ इतना ही कहा कि उसे दूल्हा पसंद नहीं है। करीब दो घंटे तक यही हंगामा चलता रहा। जबकि दूल्हा व बाराती दुल्हन का इंतजार करते रहे। करीब दो घंटे के बाद दुल्हन विदाई के लिए राजी हुई।
विज्ञापन

पुलिस भी पहुंच गई मौके पर

किसी ने फोन किया था कि बब्याल में एक लड़की की शादी उसकी मर्जी के बिना जबरदस्ती की जा रही है। इसी को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। हालांकि दुल्हन ने विदाई के लिए मना किया, लेकिन बाद में समझाने पर दुल्हन की विदाई कर दी गई।
-रजनीश कुमार, महेश नगर थाना प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें