फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 13 दिन बाद ही दुल्हन ने उठा लिया वो कदम, दिव्यांग पति सन्न

Thu, 15 Dec 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
शादी, दुल्हन - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
शादी को 13 दिन ही हुए थे कि दुल्हन ने वो कदम उठा लिया, जानकर दिव्यांग पति के होश उड़ गए। नकदी और जेवर भी हाथ से गए। मामला हरियाणा के पानीपत का है। दोनों पैरों से दिव्यांग 30 साल के युवक की 21 नवंबर को शादी हुई। युवक 22 नवंबर को दुल्हन को घर ले गया।
विज्ञापन


शादी के 13 दिन बाद उसकी पत्नी नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चारों आरोपियों की तलाश में जुटी है। परिवार एसपी राजेश दुग्गल से मिला था। इसके बाद केस दर्ज किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

बहन की शादी की तैयारी चल रही थी कि ये वारदात हुई

शादी, दुल्हन
युवक ने गत मंगलवार को थाने में महिला पूनम, बिचौलिया ममता रानी, प्रवीण व उसके जीजा सोने के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। उसने बताया कि घर में बहन की शादी की तैयारियां चल रही थी, उसी वक्त उसकी पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित का परिवार मूलत: शिमला का रहने वाला है और वे इन दिनों पानीपत में रहे रहे है। युवक का आरोप है कि यह लोग झूठी शादियां करके लोगों को ठग रहे हैं। दुल्हन का भाई बना युवक खेती करता है।

एसएचओ का कहना है कि चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें