फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक कदम: शादी के 12 दिन बाद ही फंदे पर लटकी मिली दुल्हन, परिवार वाले हैरान, लगाया बड़ा आरोप

Fri, 17 Nov 2023 07:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के भाई राजविंदर ने बताया कि कैलाश नगर इलाके में उनका घर है। पांच नवंबर को उन्होंने अपनी बहन लक्ष्मी की शादी धूमधाम से की थी। अभी दो चार दिन पहले ही रिश्तेदार पूरे घर पहुंचे है और गुरुवार की रात को लक्ष्मी घर आई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के 12 दिन बाद महिला ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला लुधियाना के इंद्र विहार कालोनी का है। मृतक महिला की पहचान 20 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में हुई है। घटना का पता शुक्रवार की सुबह लगा। कमरे में शव लटकता देख ससुरालवालों के होश उड़ गए हैं। 

विज्ञापन


ससुराल वालों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और बिचौलिया को दी। बिचौलिया ने सूचना लक्ष्मी के परिवार को दी। लड़की के परिवार को जब खबर मिली तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। वह तुरंत मौके पर पहुंचे। परिवार ने आरोप लगाया कि गुरुवार की रात को ही लक्ष्मी मिलकर गई थी। आरोप लगाया कि ससुराल वाले लालची हैं और दहेज की मांग कर रहे हैं। परिवार ने ससुराल वालों से बात करने को कहा था। मगर लक्ष्मी ने जाते ही आत्महत्या कर ली। 

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के भाई राजविंदर ने बताया कि कैलाश नगर इलाके में उनका घर है। पांच नवंबर को उन्होंने अपनी बहन लक्ष्मी की शादी धूमधाम से की थी। अभी दो चार दिन पहले ही रिश्तेदार पूरे घर पहुंचे है और गुरुवार की रात को लक्ष्मी घर आई थी। 
विज्ञापन


परिवार वालों से उसने बताया था कि ससुराल वाले उसे तंग करते हैं और दहेज कम लाने का ताना देते हैं। उन्होंने लक्ष्मी को आश्वासन दिया था कि वह बिचौलिया को साथ लेकर आएंगे और ससुराल वालों से बात करेंगे। गुरुवार की रात पता नहीं ससुराल वालों ने उसे क्या कहा कि लक्ष्मी ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। 

राजविंदर ने कहा कि लक्ष्मी के ससुराल वालों ने उन्हें फोन करने की बजाय बिचौलिया को फोन कर जानकारी दी। राजविंदर ने कहा कि उनकी बहन काफी हसमुख थी और किसी का दिल नहीं दुखा सकती थी। थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ गुरमुख सिंह ने बताया कि परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें