फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत के आरोपी एसआई के खिलाफ चार्जशीट दायर

Sat, 19 Mar 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई के हत्थे चढ़े यूटी पुलिस के एसआई सेवक सिंह के खिलाफ सीबीआई ने शनिवार को चार्जशीट दायर की है। सेवक सिंह को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

सीबीआई की ओर से दायर चार्जशीट पर 23 मार्च को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में अगली सुनवाई होगी। मामले में कैंबवाला के हेमराज ने शिकायत दी थी।

यह था मामला
एसआई सेवक सिंह को सीबीआई ने रिश्वत की रकम के साथ पिछले साल 21 दिसंबर को सेक्टर-17 स्थित ताज होटल के पास से पकड़ा था। उस समय आरोपी सेवक सिंह सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में तैनात था। आरोप के मुताबिक एसआई  सेवक सिंह हेमराज पर क्रिमिनल केस दर्ज न करने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

हेमराज के खिलाफ एक संपत्ति के मामले में सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन डीडीआर दर्ज थी। उसी मामले में एफआईआर दर्ज न करने के लिए एसआई सेवक ने रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत हेमराज ने सीबीआई को दी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने होटल ताज के पास ट्रैप लगाकर एसआई सेवक सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें