प्रेमिका को शादी का झांसा देकर पहले तो खुद अवैध संबंध बनाता रहा। अब अपने जीजा और उनके दोस्त से उसका गैंगरेप करवा दिया। मामला, करनाल के निसिंग इलाके का है। पेट्रोल पंप पर एक लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में जीजा-साला सहित इनके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शादी का झांसा देकर लड़की से कई सालों से दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता के बयान पर यमुनानगर में दर्ज एफआईआर को करनाल महिला थाना में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
वारदात की सूचना मिलने पर एसपी पंकज नैन ने सीआईए-2 को केस की जांच सौंपी। सीआईए-2 प्रभारी एसआई आजाद सिंह व उनकी टीम ने 24 घंटे से पहले रेप केस के आरोपी प्रवीन वासी ट्यौंठा जिला कैथल, रोहित वासी सांभली (आरोपी प्रवीन का जीजा) व रोहित वासी सांभली को काबू किया है।