10वीं का छात्र सहपाठी को मूवी दिखाने के लिए ले गया और उसके साथ वो खौफनाक कांड अंजाम दिया, जानकर परिजन हैरान रह गए। युवक ने बेहद चालाकी के साथ उसने यह वारदात अंजाम दी। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
10वीं का छात्र अपनी सहपाठी छात्रा को मूवी दिखाने के बहाने ले गया और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ रेप किया। दुराचार के बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर उससे फोन, सोने के जेवर और तीन लाख रुपये की नगदी भी ठग ली। नाबालिग लड़की ने पहले तो किसी को कुछ नहीं बताया।
जब सहन नहीं हुआ तो उसने अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना सदर की पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर नाबालिग आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल भी कराया।
दुराचार के बाद करने लगा ब्लैकमेल
rape shimla
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह दसवीं में पढ़ती है और उसके पिता की अपनी फैक्टरी है। वह इलाके में ही ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोपी 11वीं कक्षा का छात्र है। वह भी वहीं ट्यूशन पढ़ने के लिए आता था। दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगी।
एक दिन वह आरोपी, उसकी बहन और जीजा के साथ फिल्म देखने के लिए चली गई। वहां पर आरोपी ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। वह आरोपी के घर पर ही थी।
उसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैक मेल करना शुरू कर दिया और उससे फोन, सोने के जेवर और तीन लाख रुपये तक की नगदी भी ठग ली। जांच अधिकारी दविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित की मेडिकल जांच करवाई जाएगी। वारदात में आरोपी की बहन और जीजा भी शामिल हैं या नहीं, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।