बेटे ने 11 साल की बच्ची से रेप किया और उसके बाद रेपिस्ट की मां ने मासूम के साथ वो हरकत की दी कि देखने वालों की रूप कांप जाए। घटना हरियाणा के पानीपत की है। थाना समालखा के अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी एक नाबालिग के साथ दुराचार करने के बाद उसके नाजुक अंग जलाने का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल में ले जाया गया तो उसके नाजुक अंगों पर घाव देख उसे भर्ती कर लिया गया।
बच्ची का मंगलवार को खानपुर पीजीआई में मेडिकल कराया जाएगा। आरोप है कि महिला पुलिस आरोपी पक्ष की एक महिला को अपने साथ सरकारी अस्पताल में लेकर आई। यहां पर मेडिकल के दौरान महिला बच्ची के पास गई। इस पर वह रोने लगी। इस मामले में समालखा थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 11 साल की एक नाबालिग को उसके माता-पिता चार माह पूर्व समालखा की एक कॉलोनी में रहने वाली मकान मालिक महिला कमला के पास छोड़ गए थे।
नाबालिग बच्ची मूल रूप से मध्य प्रदेश के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। आरोप है कि मकान मालिक महिला के लड़के ने बच्ची के साथ दुराचार किया और भाग गया। आरोप है कि आरोपी की मां ने गर्म चिमटे से बच्ची के नाजुक अंगों को झुलसा दिया। रविवार की दोपहर बाद बच्ची पुलिस चौकी के पास पहुंच गई। उसे घूमता देख पुलिसकर्मी उसे चौकी ले आए। यहां से उसे शोंधापुर स्थित बाल अनाथालय भिजवा दिया।