चंडीगढ़ में सेक्टर 17 की पार्किंग में मिला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर 17 जनरल पोस्ट आफिस के पास पार्किंग में एक व्यक्ति की कार में संदिग्ध हालात में शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जीएमएसएच 16 की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन के एसएचओ उदयपाल सिंह ने बताया कि पार्किंग में सेक्टर 15 के रहनेवाले मनीष चोपड़ा (35) का शव उनकी गाड़ी की पिछली हिस्से में सीट के नीचे पड़ा मिला है। मनीष के शव पर काफी खून भी लगा हुआ था। लेकिन वो खून उसकी नाक से निकला हुआ था।
पुलिस का कहना है कि शव पर किसी तरह से चोट के निशान नही है। मनीष चोपड़ा सेक्टर 17 में शोरूम में एक कपड़ों की दुकान पर काम करता था। पुलिस के अनुसार रात को मनीष ने शराब पी हुई थी और वही पार्किंग में ही गाड़ी में ही सो गया था। जिसके बाद सुबह करीब 11 बजे जब उसकी मां दुकान में मनीष के बारे में पूछती हुई दुकान के आई तो उन्होंने मनीष की गाड़ी वही पार्किंग में खड़ी देखी। जिसके बाद गाड़ी के पास जाने पर देखा मनीष कार पिछले तरफ नीचे मृत पड़ा था।
जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मनीष को जीएमएसएच 16 लेकर गई। जहां डाक्टरों ने मनीष को देखते ही मृत घोषित कर दिया। ऐसा भी बताया जा रहा है मनीष की उसकी पत्नी के साथ बनती नही थी। उसके एक लड़का व लड़की है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में हत्या का मामला नही लगता है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी गई है।
एक अन्य घटना में सेक्टर 17 स्थित होटल शिवालिक व्यू की पहली मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सेक्टर 56 निवासी राम कृपाल (50) होटल में माली का काम करता था। सोमवार सुबह वो पहली मंजिल पर पौधों को पानी देने के लिए एक पाइप खींच रहा था और उसको पता नही चला पाइप अचानक पूरी निकल गई जिससे वो नीचे जमीन पर आ गिरा।
सिर पर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई। होटल स्टॉफ उसको तुरंत जीएमएसएच 16 अस्पताल ले कर गया और डाक्टरों ने देखते ही उसको मृत घोषित कर दिया। राम कृपाल होटल में पिछले बीस सालों से माली का काम कर रहा था। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मौत दुर्घटनावश ही हुई है। लेकिन पुलिस घटना की अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।