चंडीगढ़ में नयागांव जनता कॉलोनी और चंडीगढ़ बार्डर पर स्थित नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-11 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में लगी है।
थाना प्रभारी नरेंदर पटियाल ने बताया कि सुबह थाने में शव मिलने की सुचना आई। मौके पर पहुंचकर नहर के नीचे पानी में दबे शव को बाहर निकाला गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में युवक की उम्र करीब 22 से 25साल लग रही है।
उन्होंने बताया कि युवक के सिर में हल्की चोट के निशान है। श्ाव की हालत देखकर लगता है कि वह नहर में अचानक तेजी से गिरा है। इसी वजह उसके सिर और हाथ में हल्की चोट लगी है। मृत युवक के जेब से बीड़ी का पैकेट मिला है। थाना पुलिस के पास पहचान के रूप में युवक की तलाशी में कुछ भी नहीं मिला है।
पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस मौके पर
आसपास के लोगों ने घटना की सूचना चंडीगढ़ और पंजाब दोनों पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में साफ हुआ कि एरिया चंडीगढ़ पुलिस का है। दरअसल, यह नहर नयागांव की ओर से बहकर यूटी होकर खुड्डा लाहौरा गटर में बहती है। जहां पर शव मिला वहां पर एक बड़ा खड्डा बना हुआ है। उसमें गिरने के बाद कोई भी अकेला अपनी मदद से बाहर नहीं आ सकता है।