फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ियों से म्यूजिक सिस्टम और अन्य सामान चुराने वाला निकला बाउंसर, 8 चोरियों का खुलासा

Fri, 29 Jun 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
विज्ञापन
गिरफ्तार बाउंसर
विज्ञापन
थाना पुलिस ने शहर के अलग-अलग सेक्टरों में पार्क गाड़ियों से देर रात म्यूजिक चुराने के मामले में खुड्डा अली शेर निवासी बलविंदर सिंह उर्फ काला (33) को गिरफ्तार किया है। काला पेशे से बाउंसर है। पुलिस ने उसके पास से करीब 4 लाख रुपये के 17 स्टीरियो, 21 एप्लीफायर, 16 वूफर, 20 स्पीकर, 20 पेन ड्राइव और एक कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को जिला अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन


बलविंदर ने अपने फेसबुक आईडी पर बाउंसर के अलावा जिम में एक्साइज करते हुए फोटो के अलावा एसआई बनकर और अपने सिर पर पिस्टल रखकर फोटो डाल रखी है। डीएसपी (ईस्ट) सतीश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि 24 जून को पुलिस को मनीमाजरा के शांति नगर निवासी विरेंद्र कुमार ने शिकायत दी थी कि किसी ने उनके ऑल्टो कार से म्यूजिक सिस्टम चोरी हो गया है। इसके बाद मनीमाजरा थाना प्रभारी रंजीत सिंह की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया।

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि म्यूजिक सिस्टम चोरी करने वाला आरोपी मनीमाजरा में घूम रहा है। आरआईएमटी स्कूल के पास नाकेबंदी की गई। इसी दौरान वहां से काले रंग की होंडा सिटी कार (सीएच01 बीजे1953) गुजरी। टीम ने जब कार चालक को रोककर पूछताछ की तो इधर-उधर की बातें करने लगा। सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


आधी रात के बाद करता था वारदात
आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए पहले रेकी करता था। फिर रात 1 से 4 बजे के बीच वह होंडा सिटी कार से जाता था। वह औजार से गाड़ी के लॉक को तोड़ कर म्यूजिक सिस्टम चोरी कर फरार हो जाता था। पुलिस के अनुसार यह ज्यादातर ऑल्टो, स्विफ्ट और ऐसी ही गाड़ियों से सामान चोरी करता था, जोकि आराम से खुल जाती थी, या जिनके लॉक और डिग्गी आराम से खुल जाती थी। अगले दो दिन में पुलिस रिमांड के दौरान बलविंदर से पूछताछ करके यह जानने का प्रयास करेगी, कि उसका कोई साथी तो नही। उसने और कहां कहां चोरियां की है।  

नंबर प्लेट पर काली टेप
आरोपी किसी भी वारदात को अंजाम देने से पहले अपनी कार के नंबर प्लेट पर काले रंग का टेप लगा देता था। जिससे वह आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से बच निकलता था। पुलिस ने जो कार उसके पास से बरामद की है। उसकी नंबर प्लेट पर भी काले रंग की टेप लगी हुई थी।  

नशे का आदी है बाउंसर काला
काला शहर के अलग-अलग क्लबों में पिछले 7 साल से बाउंसर का काम करता था। वह 10वीं क्लास तक पढ़ा है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वह नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी करता था।

8 केस सुलझे
पुलिस के मुताबिक काला के खिलाफ इससे पहले नयागांव में एनडीपीएस एक्ट और चंडीगढ़ में हाउस ट्रेसपास के तहत मामला दर्ज हो चुका है। काला के गिरफ्त में आने के बाद 8 केस को सुलझा लिया गया है, जो शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें