फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ अदालत को बम से उड़ाने की धमकी:कोर्ट कांप्लेक्स कराया खाली, डॉग स्क्वायड और बम डिटेक्शन टीम कर रही सर्च

Fri, 26 Dec 2025 02:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पूरे कोर्ट कांप्लेक्स को खाली कर सील कर दिया है और बम स्वायड और बम डिटेक्शन टीम ने सर्च शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ जिला अदालत। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ डिस्क्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत को बम से उड़ाने की यह धमकी ईमेल के जरिए मिली है। धमकी भरे ईमेल के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया। अदालत की सुरक्षा बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं कोर्ट कांप्लेक्स के सभी एंट्री और एग्जिट गेट पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है और हर आने-जाने वाले की गहन चेकिंग की जा रही है। पूरे अदालत परिसर को सील कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन सेल, डॉग स्क्वायड और बम डिटेक्शन टीमें सर्च ऑपरेशन कर रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले दो बार हाईकोर्ट और सेक्टर 10 के म्यूजियम को भी ईमेल के जरिए धमकी आ चुकी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें