फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बिल मामला: दिग्गज नेताओं पर संकट

Thu, 05 Mar 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एलटीसी के फर्जी बिल मामले में हरियाणा के दो पूर्व मुख्यमंत्री सहित 49 विधायकों को चंडीगढ़ की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) जल्द ही पूछताछ के लिए बुला सकती है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा के मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी सहित सभी नेताओं को जल्द ही ईओडब्ल्यू की ओर से समन जारी किए जाएंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं शिकायतकर्ता रमेश वर्मा ने दी। ईओडब्ल्यू ने पिछले दिनों उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था।

दरअसल, आम आदमी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष हिसार निवासी रमेश वर्मा, राजेश जाखड़, धर्मबीर काजला व कुलदीप कादियान ने सीबीआई, चंडीगढ़ पुलिस और हरियाणा मुख्यालय में 49 विधायकों पर एलटीसी का लाभ लेकर फर्जी बिल देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


चंडीगढ़ की आर्थिक अपराध शाखा ने आरोप लगाने वाले चारों लोगों को जांच प्रक्रिया में तलब किया। शिकायतकर्ता रमेश वर्मा ने कहा कि एलटीसी फर्जी बिल पर विधायकों ने बड़े स्तर पर हेराफेरी की है।

वहीं, कंट्रोलर ऑडिटर जनरल (कैग) ने भी इन चारों की शिकायत को देखते हुए गड़बड़ी की आशंका जताई थी। अब चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित आर्थिक आपराधिक शाखा जल्द ही हरियाणा के दो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अन्य 47 विधायकों को समन जारी करेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें