फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक शर्त, पासपोर्ट चाहिए तो सेक्स करो

Wed, 23 Apr 2014 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
पति से अलग रह रही महिला जब अपने बेटे के साथ पासपोर्ट लेने इमिग्रेशन एजेंट के पास पहुंची तो उसकी शर्त सुनकर दंग रह गई। उसने महिला को कहा कि यदि उसे पासपोर्ट चाहिए तो उसके साथ संबंध बनाने होंगे। उसने महिला की मजबूरी का फायदा भी उठा लिया।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला, पंजाब के संगरूर इलाके का है।
Trending Videos

छह साल पहले हुई थी मुलाकात

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति से अलग होकर दो बच्चों के साथ रह रही है। छह साल पहले उसकी मुलाकात इमिग्रेशन का काम करने वाले जतिंदर सिंह से हुई थी।

उसने जतिंदर को पासपोर्ट बनवाने के लिए कागजात दिए थे। वह उसका पासपोर्ट बनाने के लिए टालमटोल करता आ रहा था। सोमवार रात जतिंदर सिंह ने फोन करके उस संगरूर ये कहकर बुलाया कि उसका पासपोर्ट तैयार हो गया है।
विज्ञापन

बेटे को बहाने से बेसमेंट भेजा और..

पीड़िता ने बताया कि जतिंदर सिंह के कहे मुतबिक वह अपने बेटे को लेकर पासपोर्ट लेने उसके दफ्तर पहुंची।

जतिंदर सिंह ने पहले तो उसके बेटे को बहाने से बेसमेंट में भेज दिया और बाद में उसने महिला के सामने ये शर्मनाक शर्त रख दी कि यदि उसे पासपोर्ट चाहिए तो उसके साथ संबंध बनाने होंगे।

महिला की चुप्पी पर आरोपी ने कृत्य को अंजाम दे दिया। थाना सिटी पुलिस ने जतिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें