फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंश्योरेंस पॉलिसी में डबल फायदे का लालच देकर डेढ़ करोड़ ठगे

Fri, 30 Sep 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
fraudulent phone calls
विज्ञापन
इंश्योरेंस पॉलिसी में दोगुने का फायदा देने का झांसा देकर व्यक्ति से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है। पंजाब के जसवंत सिंह के बेटे अजीत बोपाराय की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


जसवंत सिंह का पंजाब में कई जगह पर खेती का काम है और वह चंडीगढ़ में अपने परिवार के साथ सेक्टर-2 में रहते हैं। उन्होंने अपनी कई इंश्योरेंस पॉलिसी करवा रखी थीं। करीब 2 साल पहले कुछ लोग फोन पर उनके संपर्क में आए और उन्होंने खुद को दिल्ली की एक इंश्योरेंस  कंपनी का कर्मी बताया। उन्होंने कहा कि वे उसकी इंश्योरेंस पॉलिसी पर उसे दोगुना फायदा करवाएंगे। वह ठगों की बातों में आ गए।

जालसाजों ने लगातार उनसे संपर्क बनाकर रखा और इंश्योरेंस पॉलिसी डबल करने की बात करते हुए उनसे अपने दिए गए बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवाते रहे। दो सालों में उन्होंने लगभग 1 करोड़ 47 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इतने पैसे देने के बाद जब जसवंत को उन पर शक हुआ और जांच की तो उन्हें पता चला कि उनसे धोखा हुआ है। इस पर जसवंत ने सारी बात अपने बेटे अजीत बोपाराय को बताई और उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें