चोरी की वारदात के बाद अलमारी से बिखरे कपड़े।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10:30 बजे वह शादी से लौटकर आया तो मकान के मुख्य गेट के दरवाजे पर लगा ताला ज्यों का त्यों मिला। अंदर बने कमरे में अलमारी में रखे कपड़े बिखरे हुए थे। जब उसने अलमारी में रखे पैसों की जांच की तो वे नहीं मिले। उसने तुरंत इसकी जानकारी झांझ गेट चौकी को दी। आशु ने बताया कि वारदात के लिए चोर छत पर बनी मोंटी के रास्ते घर में घुसे थे। क्योंकि मोंटी पर लगा दरवाजा खुला था। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर चोरी की वारदात का जायजा लिया।
लगातार हो रही हैं चोरियां
पिछले एक महीने से शहर में चोरी की वारदात लगातार हो रही हैं। कुछ दिन पहले एक ही रात में चोरों ने हांसी रोड, भिवानी रोड, एसडी स्कूल के पास व शहर थाना के ठीक सामने स्थित एक दुकान के साथ कुल आठ जगहों पर सेंध लगाई थी। हालांकि चार जगह ही चोरी करने में सफल हो पाए थे। इसके बाद गुरुवार की रात फिर से भिवानी रोड पर नकदी व तांबे के तार चोरी करने की वारदात हुई थी।
सीसीटीवी कैमरा में नजर आ रहे हैं दो लोग
पुलिस पास के ही एक मकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। इसमें वारदात के समय दो लोग गली से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन इन्हें संदिग्ध नहीं माना जा रहा है।
चोरी की वारदात के बाद छत पर खड़े होकर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आशु की शिकायत पर घर से 28 लाख रुपये की चोरी होने पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। चोरों को पकड़ने के लिए चोरी को अंजाम देने वाले स्थान और दरवाजों पर मिले उंगली के निशान को लिया गया है। घटनास्थल का सीन ऑफ क्राइम करवाने के साथ डीएसपी धर्मबीर ने जायजा लिया है। आसपास लगे मकानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। -सुरेंद्र कुमार, शहर थाना प्रभारी
पुलिस को जानकारों पर शक
जिस तरह घर में चोरी की वारदात को एक घंटे के अंदर अंजाम दिया गया है, उससे पुलिस को संदेह है कि किसी जानकार ने ही वारदात को अंजाम दिया होगा। उसे यह पता होगा कि पैसे एक ही अलमारी में रखे हैं। दूसरी अलमारी के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। इसमें पुलिस को छत पर बनी मोंटी के दरवाजे के साथ लगी कुंडी पर भी शक है। अगर बाहर से कोई धक्का मारेगा तो यह ऊपरी भाग से टूटेगी, जबकि दरवाजे की कुंडी नीचे के भाग से हिली हुई है।
कहा- चार महीने पहले भी पिता के मकान से हुई थी 4.70 लाख की चोरी
आशु ने बताया कि चार माह पहले भी उनके पिता किलो मोहल्ला में रहने वाले अशोक कथूरिया के घर में चोरी हुई थी। चोर 4.70 लाख रुपये चोरी कर लिए थे। चोरी की वारदात पुलिस अब तक नहीं सुलझा पाई है।
शहर में हालात चिंताजनक हैं। हमारे मोहल्ले में तीन-चार चोरियां एक महीने में हो चुकी हैं। मैं इसको लेकर गृह मंत्री अनिल विज से भी मिला था। अब फिर विधानसभा सत्र में उनसे मिलकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठाऊंगा। डॉ. कृष्ण मिड्ढा, विधायक, जींद।