फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग खाना खाने गए युवक हादसे के शिकार, 2 की मौत

Fri, 13 May 2016 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर, पंचकूला
विज्ञापन
सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
3 बाइक पर 6 दोस्त पिंजौर खाना खाने गए थे। रास्ते में कार से टक्कर में 2 दोस्तों की मौत हो गई। पंचकूला सेक्टर-17 स्थित इंदिरा कालोनी से छह युवक बुधवार शाम को बाइक पर सवार होकर परवाणू घूमने और खाना खाने निकले थे।
विज्ञापन


लेकिन खाना खाने के बाद परवाणू से घर लौटने के दौरान बीच रास्ते में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान रोशन लाल (30) और श्याम लाल (25) के रूप में हुई है। दोनों युवक इंदिरा कालोनी के रहने वाले हैं। रोशन लाल शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। वहीं श्यामलाल किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम बचा हुआ है।
 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने युवकों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पंचकूला सेक्टर 17 इंदिरा कालोनी निवासी रोहित कुमार ने बताया कि वह और उसके 5 अन्य दोस्त तीन मोटरसाइकल पर सवार होकर पंचकूला से पिंजौर परवाणू बाईपास पर बने बेदी चिकन कार्नर पर खाना खाने गए थे।
विज्ञापन


बुधवार देर रात करीब 11 बजे खाना खाकर जब घर लौट रहे थे तो पिंजौर परवाणू बाईपास पर गांव बिटना के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार रोशन लाल और श्याम लाल टक्कर से नीचे गिर गए। दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोटें आने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कालका में सड़क हादसे में एक की मौत

बाइक एक्सीडेंट में युवक की मौत - फोटो : amar ujala
कालका के गांव पपलोहा के नजदीक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रात लगभग 9 बजे गांव चरनियां निवासी  प्रदीप कुमार तथा संदीप पपलोहा से मोटर साइकिल पर चरनियां की ओर जा रहे थे। मोटर साइकिल को प्रदीप कुमार चला रहा था।

जैसे ही वह गांव पपलोहा से निकले तो सामने से आ रही आल्टो कार व बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटर साइकिल असंतुलित होकर सड़क किनारे गिर गई। दुर्घटना के तुरंत बाद दोनों युवकों को कालका के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

जहां प्रदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया गया तथा संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पंचकूला सेक्टर 6 अस्पताल में रेफर कर दिया गया। कालका पुलिस ने कार चालक खेड़ा सीता राम निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार कब्जे में ले ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें