मनीमाजरा से बड़ी खबर आ रही है। यहां रेस जीतने के चक्कर में बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। दोनों गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामला बीती रात का है। बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार 4 युवक यहां के समाधि गेट मोहल्ले में रेस लगाने लगे। जीतने के चक्कर में दोनों बाइक बहुत तेज चला रहे थे। इतने में एक बाइक पोल पर जा टकराया।