भारत-पाक सीमा से सटे कस्बा खेमकरण के गांव दूहल कोना में प्रेमी जोड़े की हत्या कर दी गई। जोड़ा तीन दिन से लापता था। दोनों के लापता होने की पुलिस को कोई खबर नहीं दी थी। पुलिस के अनुसार खेमकरण के गांव दूहल कोना निवासी एक युवक और युवती के आपस में प्रेम संबंध थे। दोनों एक ही समुदाय से थे।
लड़की के परिजन उनके विवाह के लिए सहमत नहीं थे। इसे ऑनर किलिंग का मामला माना जा रहा है। घटना का पता चलते ही मौके पर डीएसपी (देहात) कमलजीत सिंह औलख व थाना खेमकरण के प्रभारी इंस्पेक्टर तरसेम मसीह पहुंचे और शवों को कब्जे में ले लिया। डीएसपी औलख ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। दोनों मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।