फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने के नाम पर ठग लिए 24 लाख, दो के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 25 Sep 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विदेश ले जाने का झांसा - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर-51 स्थित अजंता एन्क्लेव निवासी की शिकायत पर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने इमिग्रेशन कंपनी चलाने वाली महिला व अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार रजिंदर सिंह ने बताया कि पिछले साल उनकी मुलाकात कनाडा जाने के संबंध में सेक्टर-49 में इमिग्रेशन ऑफिस चलाने में वाली परमजीत कौर से हुई थी।
विज्ञापन


इस दौरान महिला ने उसको कनाडा भेजने के एवज में 24 लाख की डील तय कर ली। शिकायतकर्ता का आरोप है फर्जी वीजा व अन्य दस्तावेज दिखाकर महिला ने धीरे -धीरे उनसे डील का पूरे पैसे ले लिए। लेकिन, बाद में  उसको न तो विदेश भेजा गया और न ही आरोपी महिला और उसके ऑफिस में काम करने वालों ने सही जवाब दिए।

शिकायतकर्ता के अनुसार दोबारा आरोपी से संपर्क करने पर उसने पैसे देने से भी इनकार कर दिया। जिसके बाद उन्होंने सेक्टर-49 थाना पुलिस में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। 
विज्ञापन


फर्जी निकला महिला का पता
वहीं, पुलिस की प्राथमिक जांच में महिला के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। जबकि, महिला ने अपना स्थानीय पते में  मोहाली व सेक्टर-51 का पता दिया  था। पुलिस की जांच में वह भी फर्जी मिला है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें