फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: श्रद्धालुओं से भरे कैंटर की ट्रैक्टर से भिड़ंत, 7 की मौत, 53 घायल

Wed, 14 Sep 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, जबकि 53 लोग घायल - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
हरियाणा के सिरसा में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसा, सिरसा के नेशनल हाइवे नंबर-9 पर सोमवार रात 1 बजे श्रद्धालुओं से भरे एक कैंटर की ट्रैक्टर से भिंड़त से हुआ। मरने वाले सभी पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें 6 लोग फाजिल्का जिले के गांव भटेड़ी और एक मोहाली जिले का रहने वाला था। 

जानकारी के मुताबिक सभी श्रद्धालु पंजाब के फाजिल्का से सिरसा होते हुए राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे थे।
विज्ञापन

ट्रैफिक एक ही सड़क पर चल रहा था

घायलों का इलाज निजी व सिविल अस्पताल में चल रहा है - फोटो : Amar ujala
सिरसा के गांव पन्नीवाला मोटा व साहुवाला के बीच यह सड़क हादसा हुआ है।

हाइवे पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से दोनों तरफ का ट्रैफिक एक ही सड़क पर चल रहा था। ऐसे में पंजाब से सिरसा आ रहे कैंटर की सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी विजय कक्कड़ ने घटनास्थल का जायजा लिया और अस्पताल जाकर घायलों से बातचीत की। 

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया है, जबकि घायलों का इलाज निजी व सिविल अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें