हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया और चीख-पुकार मच गई। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
कपूरथला में रेल कोच फैक्ट्री के बाहर बनी झुग्गी झोपड़ियों के बाहर सो रहे लोगों पर सुबह बेकाबू ट्रक चढ़ गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर घायल हैं।
घटना तड़के करीब पांच बजे हुई। हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। एसएसपी राजिंदर सिंह के मुताबिक मारे गए लोगों में 30 साल का पिंटू और 17 साल की सेसम कुमारी शामिल हैं। वे बिहार के मुंगेर जिले के थाना हवेली खड़कपुर क्षेत्र के बदुई गांव के रहनवाले थे।
ट्रक का ड्राइवर हरबंस सिंह निवासी बाघापुराना पठानकोट से क्रशर लेकर लोहियां की तरफ जा रहा था। ट्रक में रोड़ी-बजरी ले लाया जा रहा था। लोगों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और इसी दौरान चालक ने उससे नियंत्रण खो दिया। इससे ट्रक सड़के के किनारे बनीं झुग्गियों के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ गया और तीन लोगों को कुचल दिया। एक युवक और एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया और चीख-पुकार मच गई। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुहंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। ड्राइवर घटना के बाद से फरार है। डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। घटना के समय भुलाणा चौकी में कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था।