फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता हुआ बेवफा तो युवती ने दी जान

Thu, 07 Aug 2014 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली नेता के साथ प्रेम संबंधों में धोखा मिलने से दुखी डुगरी निवासी शाइना (24) ने मंगलवार रात को अपने घर में ही चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब उसके पड़ोसी किसी काम से उसे बुलाने गए। अंदर से कोई आवाज न आने पर उन्होंने दरवाजा खोला तो अंदर उसका शव लटक रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी और थाना डुगरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने मृतक लड़की के पिता रमेश कुमार की शिकायत पर अकाली नेता रूपिंदर पाल सिंह शीला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

माडलिंग में हाथ आजमा रही थी शाइना

थाना डुगरी के एसएचओ इंस्पेक्टर परमजीत सिंह के मुताबिक शाइना माडलिंग में हाथ आजमा रही थी। उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी, लेकिन दो वर्ष पहले दोनों के बीच रिश्ता खत्म हो गया।

पति से अलग होने के बाद मृतका शाइना की मुलाकात आरोपी रूपिंदर पाल सिंह शीला के साथ हुई। शाइना और शीला के बीच प्रेम संबंध बन गए। शाइना कुछ समय पहले अकेले ही डुगरी इलाके में रहने के लिए आ गई।

इस दौरान दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का भी वादा किया। दो महीने पहले आरोपी शीला ने कहीं ओर शादी कर ली। जब शाइना को इसका पता चला तो उसकी आरोपी शीला के साथ कहासुनी हो गई। वह कुछ दिनों से परेशान थी। मंगलवार को उसने अपने घर में चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

नगर निगम के चुनाव लड़ चुका है आरोपी

रूपिंदर पाल सिंह शीला पहले कांग्रेस में था। वह वार्ड नंबर 60 से कांग्रेस से नगर निगम के चुनाव भी लड़ा था। लेकिन वह अकाली दल के प्रत्याशी से हार गया था।

चुनाव हारने के कुछ समय बाद ही शीला अकाली दल में शामिल हो गया। अकाली दल में शामिल होने के बाद इलाके में उसने अपनी सरगर्मियां तेज कर रखी थी।

सूत्रों के मुताबिक शीला का शाइना के साथ कोई पैसे का लेन देन भी था, जिस वजह से कुछ दिन पहले पुलिस भी शीला के घर गई थी। मगर पुलिस अधिकारी पैसे की बात को मानने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रेम संबंध शाइना से, शादी कहीं और

थाना डुगरी के एसएचओ इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने कहा कि आरोपी रूपिंदर पाल सिंह उर्फ शीला के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।

शीला के शाइना के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन शीला ने दो महीने पहले कहीं ओर शादी कर ली। पैसे के लेन देन की बात सामने नहीं आई है।

पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर पर छापामारी की थी, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिला। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें