फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं के छात्र की पिटाई, वीडियो व्हाट्सऐप पर

Thu, 31 Jul 2014 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में 10वीं क्लास के छात्र को स्कूल से छुट्टी होने के बाद आधा दर्जन युवकों ने सोमवार को सेक्टर-28 की पार्क में जमकर पीट दिया।
विज्ञापन


इसके उसके कपड़े उतारकर मोबाइल से वीडियो बना ली और व्हाट्सएप पर शेयर कर दी। छात्र ने मामले की जानकारी वीरवार को परिजनों को दी।

दड़वा निवासी दुकानदार वीरेंद्र ने बेटे के साथ मारपीट और वीडियो बनाने की शिकायत सेक्टर-26 थाना पुलिस को दी। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मामला दर्जकर दड़वा के दो छात्रों को राउंडअप कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी को उधार देने से किया था मना

दड़वा निवासी दसवीं क्लास के छात्र ने बताया कि वह सेक्टर-28 के एक स्कूल में पढ़ता है। उनकी दड़वा में दुकान है। 27 जुलाई को दड़वा निवासी दो युवक उनकी दुकान पर आए और उधार में सामान मांगने लगे।

उसने मना कर दिया तो दोनों ने बहस की। अगले दिन 28 जुलाई को छुट्टी होने के बाद जब स्कूल से बाहर आया तो एक युवक ने उसे सेक्टर-28 के पार्क में बुलाया।

पार्क में एक युवक अपने साथियों के साथ खड़ा हुआ था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की और मोबाइल से वीडियो बनाई। शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को राउंडअप कर पूछताछ की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें