फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल पति की कोर्ट में हुई जमकर पिटाई

Thu, 31 Jul 2014 09:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के हाईप्रोफाइल ज्योति मर्डर मामले में मुख्य आरोपी कातिल पति को आज कोर्ट परिसर में जमकर पीटा गया।
विज्ञापन


खबर के अनुसार, पुलिस ने ज्योति के हत्यारे पति पीयूष को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दे रखी थी। पेशी के दौरान कुछ वकीलों ने पीयूष को पकड़ लिया और लगे पीटने।

हालांकि पुलिस ने किसी तरह उसे वहां से निकाल लिया। बताया जाता है कि इस कारोबारी पीयूष श्याम दासानी के अपनी पत्नी की हत्या किए जाने के कारण कानपुर के वकीलों में भारी नाराजगी थी, जिसके कारण उन्होंने पेशी के दौरान उसको पीटा।
विज्ञापन

सुपारी देकर पति ने कराया ज्योति का कत्ल

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने कल इस हाईप्रोफाइल ज्योति मर्डर केस के पर्दाफाश का दावा किया। पुलिस के मुताबिक 50 हजार रुपये की सुपारी देकर पति पीयूष ने ज्योति का कत्ल चलती गाड़ी में पड़ोसी के ड्राइवर अवधेश से कराया था।

हत्याकांड में अवधेश के दोस्त रेनू और सोनू भी शामिल थे। पुलिस ने पीयूष, अवधेश और रेनू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पड़ोस में रहने वाली युवती हिरासत में है। आईजी के मुताबिक, पीयूष की पड़ोस में रहने वाली लड़की से कुंडली न मिलने के कारण शादी नहीं हो सकी थी।

वह ज्योति को रास्ते से हटाकर उससे शादी करना चाहता था, साथ ही फैक्ट्री में काम करने वाली युवती से शारीरिक संबंध बनाना चाहता था।
विज्ञापन

कई लड़कियों से थे पीयूष के शारीरिक संबंध

मेहनतकश परिवार के बिगड़ैल रईसजादे पीयूष को प्यार से कोई लेना देना नहीं था। हवस पूरी करने के लिए वह कुछ भी कर सकता था।

कई लड़कियों और शादीशुदा महिलाओं को इमोशनल ब्लैकमेल करके उसने फिजिकल रिलेशन बनाए। हत्या से पहले ज्योति के साथ होते हुए भी मनीषा और अपनी इंम्पलॉई से लगातार फोन पर बात कर रहा था।

ज्योति की हत्या के बाद अगले दिन उसने अपनी महिला इंम्पलाई के साथ वक्त बिताने का प्लान भी बनाया था। इसकी पुष्टि महिला कर्मचारी ने पुलिस की पूछताछ में की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीयूष के कई महिलाओं से संबंधों की बात का पहले ही खुलासा कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें