फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर: जबरन घर में घुसकर अपने चाचा को पीटा, मामला दर्ज

Tue, 04 Oct 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जीरकपुर के अधीन पड़ते गांव नगला में एक भतीजे ने साथियों के साथ मिलकर अपने चाचा की लाठियों से पिटाई करते हुये उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। दूसरी ओर, मामले की जानकारी जीरकपुर पुलिस को दी तो उन्होंने कार्रवाई करते हुये मामला तो दर्ज कर लिया, पर आठ दिन बीत जाने के बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकीं है।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों की इस ढीली कार्रवाई के कारण मामले में शामिल आरोपी सरेआम घायल व्यक्ति के परिवारिक सदस्यों को धमकियां दे रहे हैं। अमरीक सिंह (उम्र 60 वर्ष) निवासी नगला (जीरकपुर) ने पुलिस को दर्ज करवाये बयान में बताया कि 23 सितम्बर दिन शुक्रवार की रात वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। इस दौरान, शुक्रवार रात करीब 11 बजे उनका भतीजा गुरिंदर सिंह अपने तीन अन्य साथियों के साथ जबरदस्ती घर के अंदर घुस आया।

गुरिंदर व उसके अन्य साथियों के हाथ में कुल्हाडी व डंडे पकड़ रखे थे, जिसे देखकर वह घबरा गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, गुरिंदर से जब जबरदस्ती घर में घुस आने का कारण पूछने की कोशिश की तो उसने जवाब में उनके सिर पर डंडे से वार कर दिया। जिस कारण सिर से खून निकलना शुरू हो गया। देखते ही देखते उसके साथ अन्य साथियों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और जमीन पर लेटाकर डंडों से पिटाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


कुछ देर तक चारों आरोपी उसे पीटते ही रहे और बाद में परिवारिक सदस्यों को उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर बाहर आ गये, जिसे देखकर गुरिंदर अपने साथियों को लेकर मौके से भाग निकला। शिकायतकर्ता ने बताया कि गुरिंदर व उसके साथियों के साथ इस मारपीट में उसे सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई है। जिसके चलते उसको डेराबस्सी सिविल अस्पताल में दाखिल होना पड़ा। अस्पताल में डाक्टरों ने उपचार के दौरान सिर में टांके, हाथ और टांग में फ्रेक्चर आया है। डाक्टरों ने अमरीक सिंह को पूरी तरह ठीक होने तक कुछ दिनों तक अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट कर दिया है और मेडिकल रिपोर्ट तैयार करके पुलिस अधिकारियों को सौंप दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें