फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम के हत्यारे ने कोर्ट में दी याचिका, परिजनों से मिलाओ

Thu, 28 Apr 2016 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
जगतार सिंह तारा - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह मर्डर केस के आरोपी जगतार सिंह तारा ने जिला अदालत में याचिका दी है। याचिका पर उसने बुड़ैल जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप जड़े। याचिका में तारा ने कहा है कि अन्य केसों में सजा काट रहे बाकी आरोपियों को रिश्तेदारों से मिलने की आज्ञा दी जा रही है लेकिन मुझे इसकी इजाजत नहीं दी जा रही। 
विज्ञापन


कत्ल केस अहम स्टेज पर पहुंच चुका है और आज से केस में गवाहियां शुरू हो चुकी हैं। यू.टी. के अतिरिक्त जिला और सैशन जज जसबीर सिंह सिद्धू द्वारा केस की सुनवाई शुरू की गई है।

गौरतलब है कि बुड़ैल जेल के अधीक्षक और अदालत ने तारा को रिश्तेदारों से मुलाकात की आज्ञा  दी थी परन्तु चंडीगढ़ प्रशासन ने इस के विरोध में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में पटीशन दायर कर दी थी। यह पटीशन अभी तक सुनवाई अधीन है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें