फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीएस छात्रा सुसाइडः आज दर्ज होंगे अभिभावकों के बयान

Mon, 02 Dec 2013 10:04 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीएस की छात्रा अनुकृति की खुदकुशी के मामले में सेक्टर-34 पुलिस की ओर से सबसे पहले अभिभावकों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर सविता पराशर को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। मालूम हो कि अनुकृति के सुसाइड नोट के आधार पर सेक्टर-25 स्थित डेंटल कालेज की एसोसिएट प्रोफेसर सविता पराशर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

सेक्टर-34 पुलिस थाना प्रभारी राजेश शुक्ला का कहना है कि आज पहले अभिभावकों से बात की जाएगी, उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

मालूम हो कि अनुकृति के पिता एसीपी त्रिपाठी पहले ही आरोप लगा चुके है कि उनकी बेटी पढ़ाई में अच्छी थी और फैकल्टी ने उसे जान बूझकर प्रैक्टिकल में फेल किया था। युवती की हैंड राइटिंग की जांच रिपोर्ट भी अगले सप्ताह तक सीएफएसएल लैब से आ जाएगी।
विज्ञापन


अनुकृति डेंटल कालेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। हाल ही में उसका परीक्षा परिणाम आया था जिसमें वह फेल हो गई थी। उसका शव शुक्रवार को घर में छत से लटका मिला था। उस समय घर पर कोई नहीं था। माता-पिता लखनऊ गए थे। पिता आईटीबीपी में सीएमओ के पद पर तैनात हैं।

इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस में आज छुट्टी
सेक्टर-25 स्थित डॉ. एचएश जज इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस में छात्रों के विरोध को देखते हुए सोमवार को छुट्टी रहेगी। इस संबंध में डेंटल इंस्टीट्यूट के अधिकारियों ने नोटिस जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को डेंटल इंस्टीट्यूट में बीडीएस की छात्रा ने शुक्रवार को फेल होने पर फंदा लगा आत्महत्या कर ली थी। छात्रा अनुकृति त्रिपाठी ने सुसाइट नोट में इंस्टीट्यूट की प्रोफेसर सविता पराशर पर हरेसमेंट करने का आरोप लगाया है।

इस मामले में सविता के खिलाफ शनिवार को धारा 306 के तहत पुलिस में मामला दर्ज हो गया है। शनिवार को भी पीयू छात्र संगठन सोपू ने इस मामले में प्रोफेसर के खिलाफ प्रदर्शन किया। आज भी इसी तरह के विरोध को देखते हुए पीयू प्रशासन ने डेंटल इंस्टीट्यूट में छुट्टी घोषित कर दी।

प्रेक्टिकल में कम अंक देने की शिकायतें ...
पीयू डेंटल इंस्टीट्यूट में बीडीएस छात्रा द्वारा फेल होने पर आत्महत्या मामले के बाद शिकायतों का दौर शुरू हो गया है।

इंस्टीट्यूट के कई विद्यार्थियों ने प्रोफेसर पर जानबूझकर प्रेक्टिकल में कम अंक देकर फेल करने का आरोप लगाया है।
इस घटना के बाद पीयू प्रशासन अब इस मामले में भी कमेटी बनाकर मामले की जांच कराने की तैयारी में है। एक कमेटी डेंटल के विद्यार्थियों से मिलकर मामले की पड़ताल करेगी।

आज वीसी लेंगे मीटिंग
डेंटल इंस्टीट्यूट में बीडीएस छात्रा की मौत और उसके सुसाइट नोट में प्रो. सविता पराशर का नाम आने पर प्रशासन में खलबली मची हुई है। प्रो.सविता के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज है।

ऐसे में उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। पूरे मामले को लेकर सोमवार को पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर, डेंटल डायरेक्टर डॉ. आशीष, डीयूआई, डीएसडब्ल्यू प्रो.नवदीप गोयल सहित कुछ महिला प्रोफेसर को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


आज डेंटल इंस्टीट्यूट में छुट्टी रहेगी। यह पीयू प्रशासन की ओर से फैसला लिया गया है। प्रो.सविता पर कार्रवाई  को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। पीयू कुलपति आज इस मामले में बैठक लेंगे।
डॉ.आशीष जैन, डायरेक्टर, पीयू डेंटल इंस्टीट्यूट, सेक्टर-25
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें