पंजाब के बठिंडा में एनआरआई से दो किलो सोना लूटने का मामला सामने आया है, जिसमें कार्रवाई करते हुए एसएचओ और हवलदार को सस्पेंड कर दिया गया है। वारदात दो दिन पहले की थाना सदर एरिया में अंजाम दी गई। सीआईए टू स्टाफ के प्रभारी तरजिंदर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि दो पुलिसवालों और गनमैन पर आरोप लगाए गए हैं।
शिकायत के तहत कार्रवाई करते हुए थाना मौड के एसएचओ खेमचंद प्राशर, गनमैन हवलदार अवतार सिंह और प्राइवेट व्यक्ति अनूप ग्रोवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तुरंत प्रभाव से आरोपी एसएचओ सब इंस्पेक्टर खेमचंद प्राशर और हवलदार अवतार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके दो किलो सोना और इनोवा गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है।