नशा तस्कर की संपत्ति पर पुलिस ने लगाया नोटिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत नशे के कारोबार से बनाई गई चल-अचल अवैध संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने इस अभियान के तहत बठिंडा में नशे से बनाई गई अवैध संपत्तियों को जब्त किया गया। इसकी कुल कीमत लगभग 58 लाख रुपये है।
मंगलवार को जिले के गांव जेठूका में रामपुरा पुलिस ने एक नशा तस्कर की जायदाद को जब्त करने का नोटिस लगाया। एडीजीपी एसपीएस परमार ने बताया कि एनडीपीएस के 26 मामले सक्षम प्राधिकारी दिल्ली को भेजे गए थे। इनमें से सात एनडीपीएस मामलों की संपत्ति की पुष्टि की गई है और शेष 19 मामले सक्षम प्राधिकारी पास लंबित हैं। अब तक जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत दो करोड़ 26 लाख रुपये है।
इसके अलावा बठिंडा पुलिस अधिक से अधिक नशा तस्करों की पहचान कर उनकी संपत्ति जब्त करने के लिए दिल्ली में सक्षम प्राधिकारी के पास भेजेगी। जिला बठिंडा के पुष्ट मामलों के आदेश की प्रतियां संबंधित पुलिस स्टेशनों द्वारा आरोपियों के घरों पर चिपकाई जाती हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने गांव जेठूका में एक नशा तस्कर की जायदाद को अटैच करने का नोटिस लगाया है।