फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्दाफाश: शादी के दो दिन बाद अचानक गायब हो जाती थी दुल्हन, पुलिस ने जो खुलासा किया वो दंग करने वाला

Mon, 05 Jul 2021 07:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब के बठिंडा में एक गिरोह जिनकी उम्र बीती जा रही लेकिन शादी नहीं हो पा रही...ऐसे लोगों को अपना निशाना बनाता था। आरोपी अपने गिरोह की महिलाओं से इच्छुक व्यक्ति की शादी करवाते थे। दुल्हन भी शादी के बाद दो दिन 'ससुराल' में रहने के बाद गायब हो जाती थी। अपने साथ नकदी और जेवरात भी ले जाती। बठिंडा पुलिस ने इस पूरे प्रकरण से पर्दा उठा दिया है। एक आरोपी को धर दबोचा है। बाकी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा में बस स्टैंड पुलिस चौकी पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया जो कुंवारे लोगों को अपने झांसे में लेकर उनकी अपने गिरोह की महिला सदस्यों से शादी करवाते थे। इसके बाद शादी करने वाली लुटेरी दुल्हन घर में एक या दो दिन रहने के बाद सारा पैसा और सोने चांदी के जेवरात इकट्ठे कर फरार हो जाती थी। जब पीड़ित व्यक्ति उसे वापस लेने आता तो लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह के सदस्य उसे दुष्कर्म करने के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर अपना पीछा छुड़वा लेते थे, ताकि पीड़ित व्यक्ति अपनी बदनामी के डर से उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न करवा सके।

विज्ञापन


पुलिस ने उक्त गिरोह के दो सगे भाई-बहन समेत पांच लोगों को नामजद किया है, जिसमें एक आरोपी गुरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा, ताकि पता चल सके कि उक्त गिरोह के लोग अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। 

बस स्टैंड पुलिस चौकी के एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बठिंडा-बादल रोड स्थित नन्हीं छाव चौक बठिंडा के समीप रहने वाला आरोपी गुरप्रीत सिंह अपनी बहन सुखबीर कौर के साथ मिलकर जालसाजी व ठगी का एक गिरोह संचालित कर रहा है। इस गिरोह में वीरपाल कौर व अमनदीप कौर निवासी भदौड़ व एक अन्य व्यक्ति भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी शहर में शादी करने के इच्छुक लोगों को अपना निशाना बनाते थे। गुरप्रीत सिंह बिचौलिए का काम करता व इच्छुक नौजवान की अपनी बहन सुखबीर कौर के साथ शादी करने की बात करता था। शादी के दो दिन बाद सुखबीर कौर साजिश के तहत लड़के के घर में पूरी जानकारी हासिल कर गहने व नकदी लेकर फरार हो जाती थी। 

अगर लड़के के परिजन उन्हें फोन करते या फिर मौके पर मिल जाते तो उन्हें जबरदस्ती शादी कर दुराचार करने की धमकी दे पुलिस के पास केस दर्ज करवाने की धमकी देते। बदनामी के डर से लड़के के परिजन मामले की शिकायत पुलिस से करने और किसी को बताने से गुरेज करते थे।

एएसआई ने बताया कि पुलिस को एक पीड़ित व्यक्ति ने गुप्त सूचना दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी गुरप्रीत सिंह को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य आरोपितों को नामजद कर उनके गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उनके गिरोह के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें