फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई बहन घर लौटे तो नजारा देखकर निकल गई चींख, दादा और पोते का कत्ल

Sat, 30 Sep 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
बठिंडा में दादा और पोते का कत्ल
विज्ञापन
भाई बहन स्कूल से घर लौटे तो कमरे के अंदर का नजारा देखकर उनकी चींखें निकल गई। दादा और भाई के खून से सने शव बिखरे पड़े थे। डबल मर्डर की यह घटना पंजाब के बठिंडा की है। जिले के गांव पथराला में शुक्रवार दोपहर अज्ञात लोगों ने घर में दाखिल होकर दादा-पोते का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही एसपी करनशेर सिंह ढिल्लों, एसपी गुरमीत सिंह व थाना संगत के मुखी परमजीत सिंह डोड मौके पर पहुंचे। उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा सीएआई 1 और 2 पद चिह्नों के माहिरों के अलावा डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची।

एसपी ने बताया कि शिंगारा राम (65) और उनका पोता बूटा राम (13) शुक्रवार दोपहर घर में अकेले थे। बाकी के पारिवारिक सदस्य खेत में नरमा चुगने गए थे। शिंगारा राम के बेटे बिंदर राम का दूसरा बेटा और बेटी स्कूल गए थे। वे जब घर लौटे तो उन्होंने दादा व भाई के खून से लथपथ शव देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। गांववासियों के अनुसार इस गरीब परिवार की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है, बल्कि वे तो मजदूरी करते हैं। एसपी ने बताया कि कातिलों के कुछ सुराग मिले हैं। उनको जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने संगत सहारा के सदस्यों की सहायता से शव सिविल अस्पताल भेज दिए हैं।  

गांव पथरालावासियों में रोष
गांववासियों ने इस वारदात को लेकर जिला पुलिस प्रशासन को भी जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने रोष जाहिर किया कि उक्त गांव में पहले पुलिस चौकी हुआ करती थी तब क्राइम का ग्राफ नीचे चला गया था। पथराला वासी जगतार सिंह ने बताया कि दोपहर के समय हुई घटना के बारे में सुनकर लोग दंग रह गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें