दहेज में कार ना मिलने पर पत्नी के साथ ये सलूक
आए दिन कितनी ही विवाहिता दहेज की बेदी पर परवान चढ़ जाती हैं। कहने को समय जरूर बदला है लेकिन समय के साथ ऐसे लोगों की मानसिकता आज भी नहीं बदली है। ये बात सभी लड़कियों के पिता को समझ लेनी चाहिए कि दहेज लोभियों का पेटा कभी नहीं भरता, इसलिए ऐसे लोभियों की कोई डिमांड पूरी न करें।
क्योंकि जब डिमांड पूरी होने लगती है तो लोभियों की जरूरतें और ज्यादा बढ़ जाती है और फिर इसके लिए वे किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। विवाहिता को शोषण और यात्नाएं झेलनी पड़ती है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली एनसीआर के पलवल इलाके में सामने आया है...
यहां दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को बेरहमी से पीटा गया। यही नहीं विवाहिता को जान से मारने की धमकी भी दी गई। दिल्ली एनसीआर के कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी अली हुसैन के अनुसार, पलवल की भाटिया कॉलोनी निवासी प्रीति पुत्री दिनेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी गांव मुनीर गढ़ी निवासी बेदपाल के साथ हुई थी। शादी प्रीति के पिता ने हैश्यितनुसार दान-दहेज भी दिया था।
लेकिन प्रीति का पति उस दहेज से संतुष्ट नही था और वे दहेज में कार लाने की मांग करता था जिसके लिए वह प्रीति को प्रताड़ित करता रहता है।
दहेज लाने में असमर्थता जताने पर बेदपाल ने प्रीति को मारपीट कर तथा जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया और दहेज में कार लाने पर वापस घर आने को कहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।