फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम ट्रेनर के प्यार में पड़ी बैंक मैनेजर युवती, धोखा मिला तो उठाया ये कदम

Fri, 08 Dec 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
death
विज्ञापन
बठिंडा के गांव केसर सिंह वाला निवासी एक बैंक मैनेजर युवती को जिम ट्रेनर प्रेमी से धोखा मिला तो उसने मंगलवार को जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। थाना दयालपुरा पुलिस ने मृतका मनजिंदरजीत कौर के भाई गुरजिंदरजीत सिंह की शिकायत पर आरोपी जिम ट्रेनर कुलविंदर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं केस दर्ज होने का पता चलने पर आरोपी जिम ट्रेनर फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में गुरजिंदरजीत सिंह ने बताया कि उसकी बहन बठिंडा की एसबीआई ब्रांच में मैनेजर थी और गांव केसर सिंह वाला में पुश्तैनी घर में रहती थी। उसकी बहन के गांव के ही कुलविंदर सिंह के साथ संबंध स्थापित हो गए और बहन लगातार कुलविंदर को साथ शादी करने के लिए कह रही थी। लेकिन उक्त युवक ने उसकी बहन के साथ शादी करने से मना कर दिया जिस से परेशान होकर उसने जहर निगल खुदकुशी कर ली । 

इस संबंधी थाना दयालपुरा के एएसआई नवयुगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बहन की खुदकुशी के बारे में फोन पर पता चला

- फोटो : Demo pic
जानकारी के अनुसार 2005 से युवती के जिम ट्रेनर कुलविंदर सिंह के साथ प्रेम संबंध थे। पिछले बारह वर्षों से लगातार एक दूसरे को वह मिलते रहते थे। लेकिन जब युवती ने युवक को शादी के लिए कहा तो उसने साफ इंकार कर दिया।

 बहन की खुदकुशी के बारे में फोन पर पता चला
चंडीगढ़ निवासी गुरजिंदरजीत सिंह को ने मंगलवार शाम को जब अपनी बहन के मोबाइल पर फोन किया तो उसका नंबर स्विच ऑफ आ रहा था। जिस के बाद उसने गांव में अपनी बहन के पड़ोसियों के घर फोन किया तो पड़ोसी उसकी बहन के घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि युवक की बहन फर्श पर बेहोशी की हालत में गिरी हुई थी। जब तक युवती को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें