फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल पिकाडली में बंगलूरू निवासी महिला से छेड़छाड़, इलेक्ट्रिशियन गिरफ्तार

Mon, 10 Apr 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सेक्टर-22 स्थित पिकाडली होटल में बंगलूरू निवासी महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। होटल स्टाफ ने आरोपी को लाइट ठीक करने के लिए बुलाया था। आरोप के अनुसार पहले तो वह लाइट ठीक करके चला गया, लेकिन बाद में वह वापस आया और महिला से छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामले में धनास निवासी राजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार रात की है। बंगलूरू निवासी महिला शहर में किसी काम से आई हुई थी। वह सेक्टर-22 स्थित पिकाडली होटल में ठहरी हुई थी। रात को अचानक कमरे की लाइट खराब हो गई। महिला ने होटल को इसकी शिकायत की। होटल कर्मचारियों ने राजिंदर को कॉल कर बिजली ठीक करने के लिए कहा। इस पर राजिंदर होटल आया और लाइट ठीक करने के बाद चला गया।

आरोप के अनुसार आरोपी ने शनिवार सुबह करीब 4 बजे पीड़िता को कॉल की और लाइट के बात पूछा। इसके कुछ देर बाद आरोपी शराब के नशे में महिला के रूम में ही पहुंच गया और दरवाजा खटखटाने लगा। जैसे ही पीड़िता ने दरवाजा खोला तो आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। पीड़ता ने होटल स्टाफ को सूचना दी। इसके बाद होटल ने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, धनास निवासी राजिंदर सिंह (26) को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसका जीएमएसएच-16 में उसका मेडिकल करवाया गया। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई है। इसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। रविवार को उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर वहां से बुड़ैल जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें