फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर की फिल्म 'पीके' के खिलाफ भड़के बजरंगी

Sat, 27 Dec 2014 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू संगठन बजरंग दल बरनाला की तरफ से समूह वर्करों ने मिलकर सिनेमा हाल के समक्ष पीके फिल्म के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया और प्रदर्शन करते हुए डीसी दफ्तर के समक्ष पहुंचे।
विज्ञापन


बजरंग दल के जिला प्रधान नीलमणि समाधिया ने कहा कि फिल्म हीरो आमिर खान ने पीके फिल्म में देवी देवताओं का निरादर कर हिंदुओं की भावनाओं को भड़काया है। इसे सहन नहीं किया जा सकता। बजरंग दल के समूह वर्करों ने मांग की कि फिल्म में से देवी देवताओं के खिलाफ प्रयोग किए गए शब्द काटे जाएं और वे दृश्य भी काटे जाएं जिनसे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।
विज्ञापन

आमिर खान के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए

बजरंग दल के प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आमिर खान के खिलाफ हिंदुओं की भावनाओं का भड़काने का मामला दर्ज किया जाए। अंत में बजरंग दल के समूह वर्करों ने फिल्म पर पाबंदी को लेकर डीसी द्वारा राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए डीएसपी परलविंदर सिंह चीमा के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। इस मौके बजरंग दल के राकेश रिशी, रवि सैन, रवि सिंगला, प्रदीप कुमार, मनदीप कुमार, मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें