पैसा निवेश करने के बाद प्रॉपर्टी न बिकने से परेशान प्रापटी डीलर ने पहले पत्नी को गोली मारी फिर खुद आत्महत्या कर दी। वारदात लुधियाना के गांव नंदपुर में हुई। यहां प्रॉपर्टी डीलर नवदीप सिंह उर्फ सोनू हरां (38) ने शुक्रवार सुबह अपने घर में पत्नी जसविंदर कौर की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद सोनू अपने कमरे में गया और उसने बच्चों को रसोईघर भेज दिया।
पीछे से उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के आलाधिकारी और थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में नवदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।