फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 का नोट गिरने का चकमा दे ढ़ाई लाख उड़ाए

Wed, 19 Feb 2014 07:55 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 35 की पार्किग में गाड़ी के पास दस दस के नोट गिरे होने का ड्राइवर को चकमा देकर एक युवक कार से बैग उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


कार मालिक ने नीरज कुमार ने पुलिस को बताया कि चोरी हुए बैग में ढ़ाई लाख कैश, लैपटाप और पासपोर्ट थे। आरोपी युवक शोरुम के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

कैमरे में युवक गाड़ी की खिड़की खोलकर बैग उठाते दिख रहा है। पंचकूला स्थित स्वास्थित विहार निवासी नीरज कुमार की शिकायत पर बैग चोरी करने वाले युवक के खिलाफ सेक्टर 36 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पंचकूला स्थित स्वास्थित विहार के नीरज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह किसी काम से सेक्टर 35 में आए थे। उनका ड्राइवर स्कार्पियों गाड़ी में बैठा हुआ था।

इतने में ड्राइवर के पास एक युवक आया और दस दस के नोट गिरने होने की जानकारी दी। ड्राइवर गाड़ी से उतरा और रुपये उठाने लगा। इतने में युवक ने गाड़ी में रखा बैग चोरी कर फरार हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चोरी हुए बैग में ढ़ाई लाख रुपये, लैपटाप और पासपोर्ट थे। सेक्टर 36 थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बैग चोरी करने वाले को पहचानने की कोशिश की रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें