फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी प्रधान को बब्बर खालसा की धमकी

Wed, 24 Dec 2014 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
खालिस्तान की मांग करने वाले आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ को जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


इस धमकी में कहा गया है कि मक्कड़ का हाल भी पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा किया जाएगा। इस बात की पुष्टि भी मक्कड़ ने की है। मक्कड़ मंगलवार को अमृतसर में मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे।

बब्बर खालसा की ओर से आई धमकी की पुष्टि करते हुए मक्कड़ ने कहा कि आतंकवादियों की ओर से दी गई धमकी में कहा है कि उनकी ओर से सिख कौम के साथ बहुत बड़ा द्रोह किया जा रहा है। इसे बब्बर खालसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

मक्कड़ बोले, मैं डरने वाला नहीं

मक्कड़ ने कहा कि वह बब्बर खालसा की इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपनी सुरक्षा को लेकर अधिक चिंतित नहीं है।

बस चिंता यह है कि सुरक्षा कर्मचारियों के कारण उन कार्यक्रमों में वक्त पर पहुंच जाएं, जहां उन्हें जाना होता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह बब्बर खालसा की धमकी से डर कर यह भी मांग नहीं करते कि उनकी सुरक्षा को बढ़ाया जाए।

उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि तख्त साहिबों के जत्थेदारों को भी किसी तरह की सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं है। बताया बब्बर खालसा की धमकी के कारण एसजीपीसी अपने तौर पर एहतियात बरत रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें