फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही जाल में ऐसे फंसे थे सवा करोड़ लूटने वाले

Thu, 12 Mar 2015 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सिस बैंक की कैश वैन से 1.34 करोड़ रुपये लूटने वाले लुटेरे अपने ही जाल में फंस गए थे। हुआ यूं कि कैशवैन लूटते समय एक लुटेरे का विजिटिंग कार्ड मौके पर गिर गया था। लुटेरों के फेंके गए बैग में पुलिस के हाथ यह कार्ड लगा था। इसकी मदद से पुलिस ने मोहाली, चंडीगढ़ और बनूड़ के आसपास के गांवों से आठ युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इनसे लूट की राशि में से 1 करोड़ 28 लाख 70 हजार रुपये नकद बरामद हो गए हैं। इसके अलावा गैंग से तीन कारें, हथियार व अन्य सामान भी मिला है। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद लुटेरे पूरी प्लानिंग से सबूत मिटाते जा रहे थे। लेकिन उनकी एक भूल ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

लूट के बाद लुटेरों ने वारदात में प्रयोग किया सामान अलग-अलग जगह पर फेंका था। उनके फेंके बैग से पुलिस को एक लुटेरे का विजिटिंग कार्ड मिल गया। इसी को आधार बनाकर पुलिस ने उसे काबू किया और फिर इसके बाद एक-एक कर सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने लगाया कंपास और कंघी फार्मूला

आईजी पटियाला जोन पीएस गिल ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए उन्होंने कंपास और कंघी का पुराना फार्मूला अपनाया। कंपास सिद्धांत पर उस पूरे इलाके को मार्क किया, जहां-जहां लुटेरे छुप सकते हैं। उसके बाद उस पूरे इलाके की कोंबिंग की गई।

जिस तरह कंघी बालों के हर हिस्से में जाकर जुएं निकालती है, उसी तरह पुलिस ने इस इलाके के हर घर और खेतों में जाकर जांच की। इसके अलावा इसी तरह के केसों की स्टडी भी की थी।

बुधवार को पीसीए स्टेडियम में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आईजी पटियाला जोन-1 परमजीत सिंह गिल और डीआईजी रोपड़ रेज आरके जैसवाल व एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर हाजिर थे।

विज्ञापन

ये सामान मिला लुटेरों से

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो 32 बोर के पिस्टल, नौ कारतूस, एक एयर पिस्टल, एक डब्बी छर्रे, दो कुल्हाड़ियां, एक खड्डा व दो आरियां बरामद की हैं। पुलिस मुताबिक हथियार यूपी और बिहार से लाए गए थे। इनके अलावा लुटेरों से एक आई-20, एक होंडा इमेज व एक डिजायर कार मिली है।

राजपुरा में हुई चोरी का केस भी सुलझा
पुलिस ने दावा किया है कि कुछ समय पहले राजपुरा में हुई चोरी की वारदात को भी इसी गिरोह ने अंजाम दिया था। आरोपियों से पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। इसमें लैपटॉप और अन्य सामान शामिल हैं।

खुड्डा अलीशेर लूट बारे भी होगी पूछताछ
आईजी ने एक सवाल के जवाब में बताया कि अभी तक जल्दी ही पुलिस आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेगी। इसके बाद चंडीगढ़ स्थित खुडा अलीशेर में हुई कैश वैन लूट बारे भी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि कई अन्य वारदात भी सुलझने के आसार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें