महिला कांस्टेबल को सेक्टर 26 लाइट प्वाइंट पर ऑटो चालक को रेड लाइट जंप करने पर रोकना महंगा पड़ गया। ऑटो चालक ने महिला कांस्टेबल को ऑटो में खींचकर गिरा लिया। पीसीआर और साथी कांस्टेबल ने पीछा कर ऑटो चालक को काबू किया।
महिला कांस्टेबल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन के एसएचओ जसपाल सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी ऑटो चालक की पहचान सेक्टर 20 निवासी पवन कुमार (19) के रूप में हुई है।
एसएचओ ने बताया कि पीड़ित महिला कांस्टेबल की ड्यूटी सेक्टर 26 ग्रेन मार्केट चौक पर थी। जैसे ही महिला कांस्टेबल ने देखा कि ऑटो चालक ने रेड लाइट जंप की है तो वह उसको रोकने के लिए गई।
सेक्टर 26 से पीछा कर पीसीआर ने सेक्टर 20 में दबोचा
पुलिस
- फोटो : file photo
इस पर पवन ने पहले तो ऑटो धीरे किया और जैसे ही कांस्टेबल उसके पास पहुंची तो उसने उसका हाथ पकड़कर ऑटो में खींच लिया और उसे भगा दिया। इस पर महिला कांस्टेबल ने शोर मचाया और ऑटो चालक का कालर पकड़कर रोकने की भी कोशिश की, लेकिन पवन ने ऑटो नहीं रोका।
महिला कांस्टेबल को किडनैप होता देख पास खड़ी पीसीआर और ड्यूटी पर तैनात साथी पुलिस कर्मचारी ने भी ऑटो केपीछे गाड़ी लगा ली। पीसीआर आरोपी को सेक्टर 20 के चौक पर दबोच पाई।
आरोपी को पकड़कर सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया। जहां पर पीड़ित महिला कांस्टेबल के बयानों पर आरोपी पवन के खिलाफ महिला कांस्टेबल का अपहरण करने व सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का क ेस दर्ज कर लिया है। आरोपी को सोमवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।