4 युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार कीं। पहले युवती से गैंगरेप किया और फिर वो जान बचाने को भागी तो तीसरी मंजिल से फेंक दिया।
घटना पंजाब के अमृतसर की है। शुक्रवार देर रात युवती के साथ चार युवकों ने पहले गैंगरेप किया और बाद में जान बचाने के लिए भाग रही युवती को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।
घायल अवस्था में पुलिस उसे सिविल अस्पताल लेकर आई है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने युवती के बयान के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
चीख न पाए, इसलिए ऊंची आवाज कर दी गाने की
gangrape
- फोटो : demo
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की जान पहचान तरनतारन रोड के एक युवक मोहित के साथ हुई थी। मोहित ने शुक्रवार शाम उसे नौकरी दिलाने के लिए उसे अपने मकान पर बुलाया।
तीसरी मंजिल पर रहने वाले मोहित के साथ तीन अन्य दोस्त गुरिंदर वीर सिंह, कुलदीप सिंह और साहिल मौजूद थे। पीड़िता के साथ आरोपियों ने गैंगरेप किया। पीड़िता चीख न पाए इसके लिए आरोपियों ने ऊंची आवाज में गाना टीवी पर लगा लिया।
पीड़िता ने बताया कि जब वह किसी तरह से बालकनी का दरवाजा खोलकर भागने का प्रयास कर रही थी तो उसे धक्का देकर नीचे फेंक दिया।