फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे से ही लुटवा दी बीवी की आबरू

Mon, 13 Oct 2014 08:39 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। भतीजे ने चाचा की शह पर चाची की आबरू लूट ली। ये सनसनीखेज मामले सामने आया हरियाणा के शहर पानीपत में। यहां थाना चांदनी बाग के अंतर्गत भांजे ने इस कृत्य को अंजाम देने के बाद चाची को जान से मारने की धमकी दी। थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुराचार व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामला थाना चांदनी बाग के अंतर्गत का है। यहां पर रोहतक के गांव में रहने वाली एक महिला आई हुई थी। बीती देर रात को उसके भतीजे नन्हा ने उसके साथ दुराचार कर दिया। जिसमें महिला के पति रामभज ने भी साथ दिया। आरोप है कि महिला को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना चांदनी बाग पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और उसका मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी

महिला ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के गया जिले के एक गांव की रहने वाली है और उसकी शादी रोहतक के एक गांव निवासी रामभज के साथ हुई थी। रामभज व उसका भतीजा नन्हा उसको किसी काम का नाम लेकर किशनपुरा उसकी बहन के घर ले आए। यहां पर नन्हा ने अपने चाचा रामभज की शह पर दुराचार कर दिया और दोनों ने उसको जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि चांदनी बाग थाना पुलिस ने दुराचार व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत मिली है। जिसमें पति व महिला के खिलाफ दुराचार व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।a
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें